'The Kashmir Files' का Exclusive Concert होगा मुंबई में आयोजित, विवेक अग्निहोत्री ने शेयर किया BTS Clip

 मुंबई के रॉयल ओपेरा हाउस में 13 मई को 'द कश्मीर फाइल्स' का एक विशेष संगीत कार्यक्रम होने वाला है। हाल ही में निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने पोस्ट शेयर किया है।




'द कश्मीर फाइल्स' (The Kashmir Files) रिलीज होने के बाद आज भी चर्चा में है। विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) के निर्देशन वाली फिल्म को दर्शकों द्वारा अभी भी पसंद किया जा रहा है। बता दें 1990 में कश्मीरी पंडितों के पलायन पर आधारित 'द कश्मीर फाइल्स' में कई ऐसी घटनाएं हुई हैं, जो नहीं देखी गई थी। महामारी के बाद के दौर में बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ने वाली 'द कश्मीर फाइल्स' हाल ही में थिएटर में 50 दिन पूरे किए हैं। हाल ही में फिल्म के निर्देशक निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने जानकारी दी है कि मुंबई के रॉयल ओपेरा हाउस में 13 मई को 'द कश्मीर फाइल्स' का एक्सक्लूसिव कॉन्सर्ट आयोजित किया जाएगा।


निर्देशक ने हाल ही में बताया कि वे फिल्म का एक विशेष संगीत कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं, जहां इसके प्रमुख कलाकार दिलचस्प कहानियां सुनाएंगे। यह कार्यक्रम कल, 13 मई को मुंबई के रॉयल ओपेरा हाउस में होने वाला है। संगीत कार्यक्रम में संगीतमय प्रदर्शन देखने को मिलेंगे, साथ ही निर्देशक रिहर्सल से बीटीएस क्लिप भी शेयर किए हैं।

मुंबई में होगा कश्मीर फाइल्स का एक्सक्लूसिव कॉन्सर्ट


हाल ही में अपने ट्विटर हैंडल पर विवेक अग्निहोत्री ने इस कार्यक्रम का पोस्टर शेयर किया, जो 13 मई को रॉयल ओपेरा हाउस में शाम 6 बजे से होने वाला है। इसका शीर्षक "ए म्यूजिकल इवनिंग ऑफ साउंड्स ऑफ द कश्मीर फाइल्स" है। साथ ही बताया कि इसमें निर्देशक पल्लवी और दर्शन कुमार के साथ मौजूद होंगे, जिसमें एक सिम्फोनिक ऑर्केस्ट्रा प्रदर्शन भी होगा।


इस पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, "इतिहास में पहली बार किसी फिल्म का बैकग्राउंड म्यूजिक इतना लोकप्रिय हुआ कि हमने ICONIC रॉयल ओपेरा हाउस में फिल्म के मुख्य अभिनेताओं द्वारा बताई गई कहानियों के साथ TheKashmirFiles का एक विशेष कॉन्सर्ट लाने का फैसला किया। सभी लोग। 13 मई। @bookmyshow पर अभी पंजीकरण करें।" इस पोस्ट पर फैंस भी रिएक्ट करते हुए अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं।

Comments

Popular posts from this blog

Titan Blast Xr Reviews: (Scam or Legit?) Is It Worth Buying?

Royal keto SS Gummies - Shocking Truth Revealed

Pelican Cbd Male Enhancement Gummies-Cost and Where To Purchase?